A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

ईडी सीबीआई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

सारंगढ़(पेंड्रावन)संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे, 27मार्च 2025// जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसीवा नगर पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सीबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध ईडी सीबीआई द्वारा कांग्रेस नेताओं को बार-बार समन भेजने और घंटों तक बैठाए रखने के खिलाफ किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने आरोप लगाया कि ईडी सीबीआई भाजपा के एक अंग की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। तों वहीं विधानसभा बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरें ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को निशाना साधते हुए कहा। कि यह भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह कमजोर हों चुकी हैं। जो आईटी ईडी सीबीआई जैसे को बढ़ावा देकर कांग्रेस को टारगेट करने में लगें हैं। केन्द्र, राज्य में हो रहें बलात्कार, भ्रष्टाचार, हत्या को आखिरकार सरकार क्यों सीबीआई जांच नहीं कराती ऐसे मुद्दों के बारे में क्यों नहीं सोचती बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरें ने कहा केन्द्र में बैठे सरकार की इस सोच की घोर निन्दा करते हैं। जिसकी कारण कल सरसीवा में केन्द्र सरकार की पुतला दहन किया गया है। पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुतला का बीच बचाव करके स्थिति को शांत कराया20250327 181110

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!