A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बच्चों को शिक्षित करें नशा औऱ मोबाईल से दूर रखें रूढ़िवादी परम्पराओं को जीवंत रखे तभी आदिवासी सभ्यता संरक्षित रहेगा : रतिलाल टूडू

 

 

बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत सिन्दवारटॉड में संथाल आदिवासी समुदाय द्वारा बड़ी धूमधाम से बाहा महोत्सव मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वरूप झामुमों के वरीय नेता रतिलाल टूडू शामिल हुए। जहाँ श्री टूडू ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा आदिवासी समाज जब तक शिक्षित नही होगा तब तक हमारा सम्पूर्ण विकास नही हो सकता । अपने बच्चे को पढ़ाइये नशा से दूर रखिये, मोबाईल से भी दूरी बनाइये। अपनी सभ्यता संस्कृति को जीवन्त रखने के लिए अपने पुर्वजों का अनुसरण करें। हम प्रकृति के पूजक हैं , हमे अपनी प्राचीन सभ्यता संस्कृति एवं रूढ़िवादी परम्परा को जागृत रखना होगा तभी बचेगा आदिवासी समुदाय ।

इससे पहले आयोजकों ने मंच पर रतिलाल टूडू को पुष्पमाला पहनाते हुए व अंगवस्त्र भेंट कर पारम्परिक विधि के साथ स्वागत किया। वहीँ महोत्सव में श्री टूडू ने लोगों के साथ मांदर की थाप पर संथाली लोकसंगीत व लोकनृत्य करते हुए बाहा महोत्सव मनाया । इस मौके पर कई समाजसेवी तथा कई गणमान्य जनों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र वास

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!