*जिला अस्पताल में शीतल जल सेवा का शुभारंभ गर्मी में लोगो को मिलेगा शीतल जल*
*जिला अस्पताल के पीएमओ ने किया उद्घाटन*
सवाई माधोपुर। आज मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आपके सहयोग से आप सब के लिए नर सेवा नारायण सेवा को ध्यान में रखते हुए शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया।
अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका ने बताया कि 11 बजे चैत्र नवरात्र एवं भारतीय हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शीतल जल सेवा का पूजन पं मुकेश गौत्तम के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजराम मीणा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंजनी मथुरिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सियाराम मीना, सेवा परमो धर्म ग्रुप के अवधेश शर्मा, जन औषधि केन्द्र के संचालक चंदू शर्मा, समाज सेवी मौहनलाल कौशिक, रामपाल बालोत, डा संतोंष मथुरिया के द्वारा त्रिनेत्र गणेश जी एवं जल देवता की पूजा अर्चना के साथ रिबीन काटकर किया गया। और आने वाले यात्रियों को जल पिलाया गया। ग्रुप की और से सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ तेजराम मीणा ने ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ नर सेवा नारायण सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय है इस सेवा के लिए में भी हमेशा तैयार हूं इससे जिला अस्पताल में आने वाले आम लोगो को गर्मी मे काफी मदद मिलेगी। डॉ अंजनी मथुरिया वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी दंत रोग ने अपने उद्बोधन में कहा कि अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवार्थ स्वच्छ एवं शीतल जल सेवा करना संस्था द्वारा उत्तम कार्य हैं साथ ही आगामी हीट वेव को देखते हुए भी मरीजों एव उनके परिजनों के लिए राहत भरा कदम है चिकित्सालय परिसर में प्रतिदिन बढ़ते मरीजों की संख्या एवं भीषण गर्मी को देखते हुए अन्य संस्थाएं भी इस पुनीत कार्य से प्रेरित होंगी।
अहिंसा परमो धर्म के अवधेश शर्मा ने कहा कि की वर्तमान में गर्मी का दौर शुरू हो गया है आमजन त्रस्त होने लगे हैं चिकित्सालय में वर्तमान में पानी के संसाधन अपर्याप्त है इस जल सेवा के पुनीत कार्य से आमजन को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका, संरक्षक विनोद कुमावत, प्रभारी श्रवण सिंह गवारिया, सचिव राजेश सैनी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल सैनी, संगठन मंत्री रामबाबू कुमावत, अमन अग्रवाल, नेत्र सहायक अधिकारी धनराज गुप्ता, मोहनसिंह खंगार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, सहित कई पर्यावरण प्रेमी चिकित्सा अधिकारी, कार्मिक एवं आमजन मौजूद रहे।

प्रेस नोट