A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजगढ़

नरसिंहगढ गुडी पडवा पर गुर्जर गौड ब्राहमण समाज का चल समारोह निकाला

चैत्रसुदी गुडी पडवा हिन्दू नव वर्ष पर हुये नगर में विभिन्न आयोजन

राजू बैरागी 9977480626

IMG 20250330 WA0040

रविवार को गुडी पड़वा के पावन पर्व पर गुर्जर गौड ब्राहमण समाज द्वारा महर्षि गौतम की जयंती पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया।IMG 20250330 WA0039 1

नगर के भंडारी उघान से महर्षि गौतम की झांकी सजाकर गाजे बाजे के साथ चल समारोह निकाला गया। चल समारोह भण्डारी उघान से मंगलवारिया, चम्पी, चारबति चोराहा, पाण्डव चोराहा, छारबाग, दीनाजी चोराहा होते हुए साहू समाज धर्मशाला पहुॅचा। चल समारोह मे समाज के पुरूष बंधु सफेद वस्त्र एवं मातृशक्ति लाल चुनरी मे चल रही थी। महर्षि गौतम की जगह-जगह आरती उतारी गई। भंडारी उघान मे समाज द्वारा महर्षि की सामुहिक आरती की गई एवं वार्षिक सभा का अयोजन किया गया। कार्यकम मे समाज की बुजुर्ग महिलाओं एवं प्रतिभावान विद्यार्थियो का अभिनंदन किया गया।IMG 20250330 WA0041 1

इस शुभ अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, भूपेंद्र त्रिवेदी, विनोद उपाध्याय, बीडी शर्मा, राजेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ शर्मा, शिरीष उपाध्याय, भगवानदास शर्मा, सुनील द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजेंद्र शर्मा, अशीष शर्मा, महेश त्रिवेदी, संजय शर्मा, प्रदीप पंचोली, विशाल द्विवेदी, पुनीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!