उत्तर प्रदेशबस्ती

DIG बस्ती द्वारा गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

 आगामी त्योहारो को लेकर DIG बस्ती द्वारा गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी |*

  ■ त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने, अपराधो के रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

   पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री दिनेश कुमार पी. द्वारा दिनांक 04-04-2025 की रात्रि में गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी,बीट पुलिस अधिकारीगण के साथ आगामी त्यौहारों राम नवमी,डॉ0भीमराव अंबेडकर जयंती तथा अपराधो के रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत गोष्ठी की गयी। 

डी0आई0जी0 बस्ती द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये-

  1 आगामी त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूसों की अलग से सूची तैयार कर ली जाये तथा अधिकतम पुलिस बल की ड्यूटी त्यौहारों व जुलूस मे दंगा निरोधक उपकरणो के साथ ब्रीफ कर लगायी जाये।

2 अतिसंवेदनशील जुलूसो/ स्थलों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,संवेदनशील जुलूसो/स्थलो का अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ,अन्य स्थलों का उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारीगण द्वारासभी स्थलों का भ्रमण कर सभी प्रशासनिक तैयारी व कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। 

3 भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।

4 मिश्रित आबादी एवं दूसरे संप्रदाय के पूजा स्थलों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाये जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न किया जा सके तथा मिश्रित आबादी मे ड्रोन से निगरानी करायी जाये।

5 विगत 10 वर्ष के त्यौहार रजिस्टर व ग्राम अपराध पुस्तिका का गहन अध्ययन कर लें तथा सांप्रदायिक तनाव वाले स्थान/ विवादित स्थलों का निरीक्षण कर विवादों का समाधान कर लिया जाये।

6 पुलिस लाइन के विभिन्न मदो,गार्दो, पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओ, पेशी, न्यायालय सुरक्षा, व SPO कार्यालय आदि में नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों की QRT टीम बनाकर वायरलेस हैंडहेल्ड सेट व दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ संवेदनशील स्थानो पर ड्यूटी लगायी जाये।

7 थाना/सर्किल/ मुख्यालय स्तर पर होली त्यौहार के तरह QRT टीम बनाकर निगरानी करायी जाये।

पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कराया जाये।

8 लगने वाले मेलों के संबंध में आयोजक से बिजली,पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर लिया जाये तथा पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।

9 जुलूस के आगे- पीछे, दाये- बाये बॉक्स इंफॉरमेशन में तथा छतो पर रूफ-टाप ड्यूटी लगायी जाये।

10 डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर एडवायजरी/ नोटिस जारी किया जाये तथा उसका संपूर्ण विवरण रखा जाये।जिन्हे निर्धारित ध्वनि डेसीबल तक डीजे बजाने व आपत्तिजनक गाने न बजाने हेतु निर्देशित किया जाये। 

11 प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया जाये।

12 डॉ0भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जहां कहीं भी पूर्व में विवाद रहा हो अथवा विवाद हो वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवा कर निगरानी करायी जाये।

13 अंबेडकर जयंती के 2 दिन पूर्व से ही अंबेडकर जी की प्रतिमा की सुरक्षा हेतु ड्यूटी लगा दी जाये व आसपास के लोगों की कमेटी बनाकर उनसे भी प्रतिमा की सुरक्षा करायी जाये।

15 फूट पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये तथा PRV 112 एक्टिव रहे। 

16 त्योहारों के दौरान कोई भी गैर परंपरागत कार्य,जुलूस,शोभायात्रा ना हो।

17 जनपद स्तर व थाना स्तर पर पर्याप्त मात्रा में रिज़र्व फोर्स रखा जाये तथा कंट्रोल रूम को सतर्क कर शिफ्टवार ड्यूटी लगायी जाये।

18 सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा अफवाहों का खंडन किया जाये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!