A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाईखेड़ा और आलमपुर की गौशालाओं का वरिष्ठ समाजसेवी अमित तोमर ने किया निरीक्षण

-पेयजल, भूषा, चोकर आदि व्यवस्था भी देखी

लाईखेड़ा और आलमपुर की गौशालाओं का वरिष्ठ समाजसेवी अमित तोमर ने किया निरीक्षणIMG 20250404 WA0003 3 IMG 20250404 WA0002 2 IMG 20250404 WA0001 1
-पेयजल, भूषा, चोकर आदि व्यवस्था भी देखी
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाई खेड़ा और आलमपुर की गौशालाओं का वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें पेयजल, भूसा, चोकर आदि व्यवस्था भी देखी। लाई खेड़ा की गौ शाला में राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी वीरेश गौड़ उपस्थित मिले जो कि गौ सेवक को दिशा निर्देश दे रहे थे। आलमपुर की वृद्ध गौशाला में गाय के आठ बच्चे और लाई खेड़ा की गौ शाला में चार बच्चे मिले जो स्वस्थ और प्यारे प्यारे लग रहे थे। गौ सेवक राजवीर और नन्द किशोर की वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने सराहना करते हुए पेयजल की व्यवस्था को और अच्छा करने की सलाह दी।   विमल कांत

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!