महासमुंदA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चार अंतर्राज्यीय गांजा की तस्करी पकड़े गए, 22 लाख रुपए से अधिक गांजा जप्त

चार अंतर्राज्यीय गांजा की तस्करी पकड़े गए, 22 लाख रुपए से अधिक गांजा जप्त

<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/04/Screenshot_20250405-212531.png" alt="
महासमुंद:- आज पिथौरा पुलिस द्वारा 02 लग्जरी कार में गांजा की तस्करी करते 04 अन्तर्राज्जीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
आरोपीयों के पास से 152 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य 22 लाख,80 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपीयों के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।

थाना पिथौरा को 04 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से गांजा का बडा खेप 02 वाहन स्वीफ्ट कार एवं स्कार्पियों वाहन कार में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा जिले में प्रवेश करने वाले समस्पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी एक सफेद स्कार्पियों वाहन कार क्रमांक MH 01 DB 1463 एवं स्वीफ्ट कार क्रं. MH 01 DB 1463 महासमुन्द की ओर आ रही थी को रोका गया।

दोनों वाहन में 04 व्यक्ति (01) गणेश बालु पवार पिता बालु पवार . ओम साई सोसायटी सेक्टर 1, उसरली खुर्द पनबेल, पेन, रायगढ, पुणे महाराष्ट्र (02) लक्ष्मण भीमराव चौहान पिता भीमराव चौहान सिंकरापुर, शिकारपुर, महाराष्ट्र ।
(03) गणेश राजा राम सालुखे पिता राजाराम सालुखे नाला सुपारा, पालघर, महाराष्ट्र तथा (04) राहुल रोहिदास पिता रोहिदास मोहिते सा. सिकरापुर, शिकारपुर, पुणे महाराष्ट्र निवासी बैठे हुए मिले l

पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में 76 पैकेट मे 152 किलो गांजा मिला। इन 04 अन्तर्राज्जीय तस्कर से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताया गया।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज "

Screenshot 20250405 212521

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!