A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने थानाप्रभारियों के किए तबादले

हाटा थाने की कमान मिली राम सहाय चौहान को

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने थानाप्रभारियों के किए तबादले


कुशीनगर, देर रात पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने जनपद में थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।
परिवर्तन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह को मिला तुर्क पट्टी की कुर्सी, तुर्कपट्टी के कुर्सी पर बैठे निरीक्षक संजय कुमार बनाए गए साइबर सेल प्रभारी, कप्तान गंज प्रभारी निरीक्षक को मिला तरयासुजान थाने की कमान, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना चन्द्र भूषण प्रजापति बने प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा भेजे गए स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज बने सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान बने कोतवाल हाटा, निरीक्षक संजय दुबे डायल ११२ से प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार बने, उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्र को मिला पटहेरवा थाना की जिम्मेदारी, तो उप निरीक्षक दीपक सिंह बने नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक दिनेश कुमार अहिरौली बाजार से थानाध्यक्ष थाना पर्यटन, उप निरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष रविन्द्र नगर, उप निरीक्षक प्रिंस कुमार को मिला एसएसआई तुर्क पट्टी थाना पर जगह।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!