A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबलाScreenshot 2024 1007 002955 3

 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) चुनाव के लिए बुधवार को अध्यक्ष, सचिव, और संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी, डॉ. नफीस अहमद खान और डॉ. तुफैल अहमद ने नामांकन किया। सचिव पद पर डॉ. अशरफ मतीन और डॉ. बदर जहां, वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. अम्मार इब्ने अनवर और डॉ. जमील अहमद मैदान में हैं। यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब में 23 अप्रैल को मतदान होगा, और नामांकन पत्र 18 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!