A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

विप्र समाज परशुराम सर्किल पर मनाएगा जन्मोत्सव

विधायक भांबू की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर ने दिए परशुराम सर्किल के नवीनीकरण के दिए आदेश 

IMG 20250415 WA0003 1

 

झुंझुनूं. नगर परिषद में भाजपा बोर्ड के समय 9 अगस्त 2019 को सभापति सुदेश अहलावत के कार्यकाल में एक प्रस्ताव पारित किया जो क्रमांक संख्या 9772 दिनांक 14 अगस्त 2019 को जे के मोदी स्कूल के पास सर्किल का नाम परशुराम सर्किल रखा था। लेकिन अभी तक उसका नामकरण नहीं हुआ जिसके चलते लेकर गौड़ ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री शिवचरण पुरोहित के नेतृत्व में विधायक राजेन्द्र भांबू से मिला। विधायक भांबू ने जिला कलेक्टर को अनुशंसा भेजी । विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने नगरपरिषद आयुक्त दलीप पूनिया को जे के मोदी स्कूल के समक्ष सर्किल को परशुराम सर्किल के नामकरण हेतु तुरंत स्वीकृति की कार्यवाही के आदेश दिए। विप्र फाउंडेशन ने विधायक राजेन्द्र भांबू एवं जिला कलेक्टर रामावतार मीणा का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मण्डल में गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला महामंत्री रमाकांत पारीक, पार्षद संजय पारीक सहित विप्रजन मौजूद थे।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!