
*पत्रकार फोटो जर्नलिस्ट मनोज गुप्ता को सिपाही नें धक्का मार कर गिराया*
वन्दे भारत । कानपुर नगर।
पत्रकार फोटो जर्नलिस्ट मनोज गुप्ता पर पुलिस सिपाही विधायक नसीम सोलंकी के (गनर) द्वारा धक्का मार कर गिरा दिया गया। बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों से मारपीट करना अत्यंत निंदनीय है ये समाज के चौथे स्तंभ के सम्मान पर हमला है इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं पुलिस कमिश्नर से मांग है कि ऐसे दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं आगे से ऐसी अप्रिय घटना न हो अन्यथा शासन स्तर पर मिलकर ऐसे निरंकुश व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य सुनिश्चित कराई जाएगी। ऐसे अराजक व्यक्ति को पुलिस की ड्यूटी में रहने तक का कोई अधिकार नहीं जो एक पत्रकार के मानवाधिकारों का हनन करें और मारपीट करते हुए पत्रकार को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दे उसका कैमरा तोड़ दे इत्यादि।इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
[yop_poll id="10"]




