
प्रखंड अंतर्गत संडा पंचायत के महिमापुर निवासी नवल शर्मा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विगत कुछ समय से वे अस्वस्थय चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी सांस अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गया में लिया। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी गहरी दिलचस्पी रहती थी।
उनके तीन पुत्र है। उनका एक पुत्र मुकेश कुमार वर्तमान में कार्यपालक पदाधिकारी, नवगछिया के रूप में कार्यरत है। उनके निधन पर पूर्व जिला पार्षद सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, मदन शर्मा, प्रो राम प्रवेश शर्मा, प्रो श्रीराम शर्मा,पूर्व मुखिया छोटन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट किया है।
त्रिलोकी नाय डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़