
प्रेस विज्ञप्ति
हांडीपूरा जिला,रायपुर
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय छत्तीसगढ़ी भवन
ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छग )
मो.9827150001
जिला कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद छग
मो.9009087379
अवैध करणी कृपा उद्योग के अवैध माइंस बोर हजारों फिट नीचे से पानी खींचकर तुमगांव सिरपुर परिक्षेत्र को कर रहे हैं सूखा, प्रदूषण से गांव गांव मचा हुआ है हाहाकार प्रतिबंध लगाने किसान मोर्चा जिलाधीश कार्यालय पहुंचा – किसान मोर्चा
(अवैध करणी कृपा उद्योग गैर औद्योगिक क्षेत्र में माइंस बोर के चलते पचासों गांव का पानी सुख गया और प्रदूषित हो गया है, किसान पहुंचे जिलाधीश जनदर्शन में 3 दिन में होगी जांच,कार्यवाही नहीं होने पर जनदर्शन पुनः पहुंचेंगे किसान,अवैध कारखाने का बोर प्रतिबंधित कराने, शासकीय अधिकारी नहीं जानते कारखाने में क्या क्या उत्पादन का लिया है अनुमति, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, महादेव सट्टा घोटाला उसी प्रकार गैर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग का एमओयू का हुआ है भ्रष्टाचार किसान मोर्चा 3 वर्ष के सत्याग्रह ने लाया रंग लाखों किसान की बचेगी जिंदगी पशुओं का भी)
महासमुंद 22 अप्रैल 2025
अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड खैरझिटी/कौवाझर (तुमगांव) द्वारा अपने उद्योग के लिए माइंस बोर के माध्यम से लाखों गेलन पानी प्रति घंटे अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए भूमि के नीचे से निकालकर कर क्षेत्र के मानव जीवन,पशु जीवन को संकट में डाल दिया।भूमि के नीचे से पानी लेना तत्काल प्रतिबंध किया जावे। ज्ञात रहे किसानों को,आम नागरिकों को,सामाजिक संस्थाओं को बोर करना प्रतिबंधित है। तो पचासों गांव का भू जल स्तर गिराने वाला अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड पर क्यों प्रतिबंधित नहीं हुआ। आर्थिक भ्रष्टाचार इसका प्रमाण है। जिला दंडाधिकारी अपने अधिकार का उपयोग करते हुए उद्योग को तत्काल बार से पानी लेने प्रतिबंधित करें। यह ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित पंच,सरपंच,किसान, आम नागरिक आग्रह करते हैं इस पर तत्काल प्रतिबंध किया जावे।क्योंकि मानव जीवन,पशुओं का जीवन दूभर हो गया है।
तालाब,कुएं, किसानों के बोर सुख गए हैं,इसका एक मात्र कारण अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट द्वारा बड़े- बड़े माइंस बोर से नीचे के पानी का दोहन करना है। साथ ही अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट उद्योग द्वारा गांव -गांव में प्रदूषण फैला रहा है। जिसके कारण फसल,सब्जी, खेती बाड़ी,मकान, दुकान,स्कूल,अस्पताल,मानव समाज, पशु पीढ़ित हो रहे हैं। साथ ही भू जल का एक व्यक्ति को लाभ दिलाने से क्षेत्र के पशु,वन,किसान,आम नागरिक अपना जीवन बचाने गुहार लगा रहे हैं। अतः अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट उद्योग के सभी बोर को तत्काल बंद किया जावे साथ ही प्रदूषण के कारण अवैध उद्योग का संचालन तत्काल बंद कराया जावे। इस मांगो को लेकर आज किसान मोर्चा जिलाधीश कार्यालय जनदर्शन में पहुंचा। जिस पर जिलाधीश महासमुंद ने तीन दिन में जल संसाधन विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रदूषण विभाग को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
किसान मोर्चा ने कहा कि तीन दिन में जांच कार्यवाही नहीं होने पर पुनः जनदर्शन में पहुंचेंगे किसान। आज का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी अशोक कश्यप ने किया। जिसमें खैरझिटी के सरपंच प्रतिनिधि कुंजलाल चेलक,उप सरपंच टिकेलाल जलक्षत्री,कौवांझर के सरपंच वेदराम जांगड़े,डेविड चंद्राकार,नाथूराम सिन्हा,राधेश्याम साहू,डोमार साहू, दिनेश कुमार,झब्बू साहू,श्रीमती राधा बाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,पार्वती साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अशोक कश्यप
राज्य आंदोलनकारी
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur -440015