
मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज़
एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई बड़े अधिकारियों को हटाया, 35 अफसर हुए इधर से उधर
35 CEO transferred – एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है।
प्रदेश के 35 जनपद पंचायतों के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानि सीईओ की स्थानांतरण सूची सोमवार को देर रात जारी की। इस फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। उन्हें बड़ी जगहों से हटाकर छोटी जनपद पंचायतों में भेज दिया गया है। हाल ये है कि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों से ही करीब दो दर्जन अफसरों को हटाकर अन्य जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ करने के आदेश दिए गए हैं। जनपद पंचायतों में कई महिला अधिकारियों को भी अहम जगहों पर पदस्थ किया गया है।