जिला संवाददाता हरिओम। बेवर थाना क्षेत्र में स्थित नवीगंज फ्लाई ओवर के नीचे दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना में पहले पक्ष के संजू और मनोज तथा दूसरे पक्ष के हेमंत और मोहनलाल के बीच दुकान लगाने के स्थान को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे को गालियां देने लगे।
बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने चारों आरोपियों संजू, मनोज, हेमंत और मोहनलाल को हिरासत में ले लिया। उन सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
50लाख रुपये की बेस कीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई
14/02/2026
बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय – मुख्यमंत्री डॉ यादव
14/02/2026
ज्योतिर्लिंग -भगवान शिव के अंनत प्रकाश का दिव्य प्रतीक
14/02/2026
पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। माँ भारती के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और संकल्प का अमिट प्रतीक है। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति हमें सदैव आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर दृढ़ता से खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
14/02/2026
महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर हुआ बुंदेलखंड में मंदिर का निर्माण,महाशिवरात्रि पर होगा नवशिवरात्रि का आयोजन
14/02/2026
जोंधरा पीएससी में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर, नेत्र सहायक के भरोसे चल रहा अस्पताल
14/02/2026
सूर्य ग्रहण- 17 फरवरी 2026 मंगलवार के दिन लगेगा
14/02/2026
बाहरी कंपाउंडर के दुर्व्यवहार पर होगा केस
14/02/2026
परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्यामसुंदर जी महाराज के पावन सानिध्य में फाग महोत्सव हरिद्वार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!