उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात, युवक और युवती के मिले अर्धनग्न शव   

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवक और एक युवती की लाश मिली हैं। दोनों के शव अर्धनग्न थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है।1981101 whatsapp image 2025 04 24 at 1500385c811135

जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना इलाके के चिउटहा पुल के पास युवक (22) और युवती का शव मिला है। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस लगभग पहुंची है। युवती के पास सल्फास का शीशी और दवा पड़ी मिली है। मौके पर एक स्कूटी भी मिली है, जिसकी चाबी पास में ही गिरी है। घटनास्थल पर चिलुआताल पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मिली स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि गाड़ी अयोध्या रामनगर कालोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा की है।

 दो दिन पहले घर छोड़कर फरार हुए प्रेमी जोड़े के शव अर्धनग्न हालत में पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत मिली लड़की के पास जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बृहस्पतिवार को जनपद गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास सवेरे के समय इलाके के लोगों ने एक युवक और युवती के अर्धनग्न शव पड़े देखें थे। मामले की जानकारी मिलते ही थोड़ी ही देर में अनेक लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 1981103 whatsapp image 2025 04 24 at 1500381a4ad09d

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को अर्धनग्न हालत में मरी पड़ी मिली लड़की के पास से जहर की एक शीशी बरामद की है। इसके अलावा एक स्कूटी भी मौके पर ही खड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद दोनों शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला कि मृतक युवक विश्वनाथ कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के छोटे बजहां का रहने वाला था और लड़की नीतू उसके गांव से 2 किलोमीटर दूर कुंजलगढ़ की रहने वाली थी। हाई स्कूल तक साथ पढे दोनों के 6 साल से प्रेम संबंध थे। परंतु 2 साल पहले लड़की की शादी कर दी गई थी, लेकिन प्रेम संबंध होने की वजह से वह अपने पति से अलग हो गई थी। 

दो दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे, परिवार वाले दोनों की तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। आज बृहस्पतिवार को दोनों के शव अर्धनग्न हालत में पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों ने सुसाइड किया है।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!