?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
छत्तीसगढ़कोरिया

*जिला कोरिया में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, चार वाहन जप्त*

 

 

कोरिया 24 अप्रैल 2025/कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निरीक्षण के दौरान चार वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईएफ 0624 (हाईवा) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए चालक श्री उचित कुमार मालिक श्री राजेश्वर यादव, सीजी 15 एसी 5624 (हाईवा) के वाहन चालक श्री मनोज प्रजापति वाहन मालिक श्री मुनेश्वर यादव, सीजी 15 ईसी 5118 (हाईवा) के वाहन चालक श्री रामरूप वाहन मालिक श्री उमाशंकर व सीजी 15 ईई 8600 (हाईवा) के वाहन चालक श्री श्री शिवपूजन राम वाहन मालिक श्री श्री मुनेश्वर यादव को अवैध रेती परिवहन कर रहे थे।

 

चारों वाहनों को मौके पर जप्त कर समीपस्थ थाना पटना में अभिरक्षा में रखा गया। खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के नियम 21 से 23 (ख) के तहत अर्थदण्ड की राशि खनिज मद में में जमा कराया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। जिला प्रशासन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून के पालन के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!