A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप में बस्तर के 30 खिलाड़ी व पांच अधिकारियों का दल लेंगे हिस्सा

Rakesh jhanwar, bastar, jagdalpur

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्युथाई एशोसिएशन IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में म्यू थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून तक एमडी यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।

IMG 20250501 WA0022यह जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर, दल्लीराजहरा जिला बालोद में ०२ से 03 मई को 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बालोद एवं राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 02 मई को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार होगा। 03 मई शनिवार के शाम 06 बजे पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव है जो छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई संघ के संरक्षक भी है।

पुरुस्कार वितरण समारोह के विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा के अलावा बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, केंद्रीय खेल मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा, दल्लीराजहरा खदान समूह के मुख्य प्रबंधक आर बी गहरवार, अंजिनेश शुक्ला आदि उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी। चयन प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवं रायपुर जिले के लगभग 175 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमे आयु/ वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल चुना जाएगा जो आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

राज्य प्रतियोगिता में बस्तर के 30 खिलाड़ियों के दल की हुई घोषणा
जिला संघ के सचिव अब्दुल मोईम द्वारा महिला कोच सुमन राव, सोनाली कुशवाह कोच नवीन ठाकुर, मनोनीत के सहयोग से की गई जिसमे 17 बालिका आरवी अवस्थी, अन्वी जैन, वन्दना गोयल, शानिका मिश्रा, तमन्ना कश्यप, वेदानशी ठाकुर, सुरभी यादव, प्रतिमा बघेल, गरिमा नाग, भुनेश्वरी महवर वंशिका बंछोर, गीताक्षि श्रीवास, दीपिका कश्यप, योगनशी नाग, खुशबू कश्यप, अन्वेशा मिश्रा एवं 13 बालक खिलाड़ी वुककेम विक्टर, विवान बाजपाई, मनन झवर, कल्पेश सोरी, आदित्या युराज नाग, फलेंद्र मौर्या, एलेक्स कुमार, ओम कुमार नुप्पो, निर्मल मरकाम, दिवंश दिहरी, शुभम बिश्वास, युवराज सिंह, मनोज कुमार नरेटी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!