A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में बूंदाबांदी, गर्मी से राहत: आसमान में छाई काली घटा, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार

पिछले एक सप्ताह से मुरादाबाद में शिद्दत की गर्मी झेल
रहे मुरादाबाद वासियों को गर्मी से निजात मिली है।
सुबह तड़के से ही आसमान में काली घटा छाई हुई है,
जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हल्की बूंदाबांदी
से मौसम खुशगवार हुआ है और तापमान में भी गिरावट

आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। शहर

के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर
मौसम का मज़ा ले रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे मुरादाबाद में
बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा हल्की
बूंदाबांदी होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम
विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे मुरादाबाद में बादल
छाए रहने की संभावना है।
इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी होने की भी आशंका
जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से पत्तेदार सब्जियों
जैसे पालक, मैथी, और बथुआ, मूली और गाजर को
फायदा हो सकता है। जबकि, टमाटर, मिर्च, बैंगन
ककड़ी और खेरा को नुकसान होने की संभावना है।मौसम बदलने से गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे कि हीट
स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि में कमी आ सकती है। इसके
अलावा वायरल बीमारियों जैसे कि सर्दी, खांसी, बुखार
आदि में कमी आ सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!