उत्तर प्रदेशबस्ती

CHC की बदहाली पर विधायक गणेश चंद्र चौहान गंभीर, उपमुख्यमंत्री से मिलकर रखी समस्याएं

✍️अजीत मिश्रा✍️

संत कबीर नगर (यूपी)

हैसर,नाथनगर CHC की बदहाली पर विधायक गणेश चंद्र चौहान गंभीर, उपमुख्यमंत्री से मिलकर रखी समस्याएंFB IMG 1746347795149

संतकबीरनगर नाथनगर-हैसर (मलौली)क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति को लेकर क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ में भेंट की। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नाथनगर- हैसर (मलौली ) से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा।

विधायक गणेश चौहान ने बताया कि CHC में लंबे समय से डॉक्टरों की भारी कमी है, ज़रूरी दवाएं व चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, और अस्पताल भवन की स्थिति भी अत्यंत जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सामान्य इलाज तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक और जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है।

वहीं उपमुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके । जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विधायक गणेश चौहान की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बन गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!