उत्तर प्रदेशबस्ती

देवरिया निवासी युवक की लाश बस्ती में मिली

✍️अजीत मिश्रा✍️ 

संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खतम सराय के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को मुर्गे की दुकान के सामने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

अज्ञात शव मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए।

बाद में, मृतक की पहचान 35 वर्षीय शनि यादव के रूप में हुई, जो रूद्रपुर, देवरिया का रहने वाला था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शनि यादव, जो अयोध्या से अपने घर लौट रहा था, खतम सराय के पास कैसे पहुंचा।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मृतक युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। छावनी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि शनि यादव की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण थे।

अज्ञात शव छावनी थाना क्षेत्र के खतम सराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर मिला था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!