A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू आंधी तूफान से छतिग्रस्त हेतु सहायता के लिए किया आवेदन

कलेक्टर और एसडीम को किया निवेदन

जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू ने आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हेतु सहायता के लिए जिला कलेक्टर और एसडीम को किया निवेदन 

 

कलेक्टर एवं एसडीएम ने सर्वे करवा कर अति शीघ्र निदान करने का दिया आश्वासन

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ -नरेन्द्र वारे की रिपोर्ट

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़!! सारंगढ़ जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए आंधी तूफान के चलते जनहानि एवं धन हानि से पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रशासनिक आपदा प्रबंधन मुआवजा के लिए जिला के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज एवं अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम राजस्व प्रखर चंद्रवंशी को ज्ञापन सौपा है!

साथ ही मुकेश साहू ने अपने निर्वाचित क्षेत्र में विशेष रूप से परसदा बड़े ,टांडीपार, पीकरी, डोमाडीह (ब), खजरी, बरभाठा (अ) कलमी, परसापाली आदि क्षेत्रों के लिए राहत राशि का प्रधान हेतु ज्ञापन दिया है!

 

 

कलेक्टर एवं एसडीएम ने सर्वे करवा कर अति शीघ्र निदान करने का दिया आश्वासन-

 

जनपद पंचायत सभापति सारंगढ़ के मुकेश साहू के द्वारा दिए हुए ज्ञापन पर जिला के कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौज एवं अनुविभागिय अधिकारी राजस्व एसडीम प्रखर चंद्रवंशी ने इस विषय को संज्ञान में देखते हुए त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया है!

Back to top button
error: Content is protected !!