A2Z सभी खबर सभी जिले की

*जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाएगा मिशन परिवार विकास अभियान* *सवाई माधोपुर, 05 मई।* जिले में जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। दो चरणों में चलने वाले इस पखवाड़े के तहत पहले चरण में सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरुकता करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा व इसके बाद सेवा वितरण सप्ताह मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। साथ ही 5 मई से 11 मई तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें मोबिलाइजेशन सप्ताह में प्रेरित किए गए लाभार्थियों को चिकित्सा संस्थानों पर स्थाई व अस्थाई साधनों यथा नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, कण्डोम, गोलियां, अंतरा आदि की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाएगा मिशन परिवार विकास अभियान
सवाई माधोपुर, 05 मई। जिले में जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। दो चरणों में चलने वाले इस पखवाड़े के तहत पहले चरण में सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरुकता करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा व इसके बाद सेवा वितरण सप्ताह मनाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर
विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। साथ ही 5 मई से 11 मई तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें मोबिलाइजेशन सप्ताह में प्रेरित किए गए लाभार्थियों को चिकित्सा संस्थानों पर स्थाई व अस्थाई साधनों यथा नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, कण्डोम, गोलियां, अंतरा आदि की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!