उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

✍️अजीत मिश्रा✍️

बस्ती: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

बस्ती (यूपी)।। नगर पालिका क्षेत्र के खुले नाले राहगीरों के जान के दुश्मन बन गए हैं। कब कौन राहगीर खुले और जर्जर नाले का शिकार हो जाए कहना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही हुआ सोमवार को जब पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले से गुजरे बड़े नाले में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। यह देख लोग वहां पहुंचे। मदद के जरिये कार सवारों को निकाला। किसी तरह जान बची। हुआ यह कि पिकौरा शिव गुलाम, मंगला कॉलोनी मालवीय रोड पर पेट्रोल पंप के सामने से पचपेड़िया तक गए नाले में सोमवार भोर के वक्त एक अल्टो कार नाले में गिर गई। कार चला रहे मनोज श्रीवास्तव (45) निवासी मंगला कालोनी अपने बेटे के साथ कहीं गए थे।

भोर में घर वापस लौटते वक्त गहरे खुले नाले में कार चली गई और पलट गई। इससे दोनों उसमें फंस गए। आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने मदद कर दानों को बाहर निकाला और बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दोनों बाल-बाल बच गए। लोगों ने नपा प्रशासन से गुहार लगाई है कि नाले पर सुरक्षा की दृष्टिकोण लोहे की मजबूत जाली का बेरिकेडिंग किया जाए, इससे दुर्घटना बच सकती है। बताया गया कि कुछ माह पूर्व भी उक्त नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर चुका है। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!