A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेवर। राहुल यादव के निज निवास पहुंची समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव बोलीं-सेना के साथ पूरा देश खड़ा है: विपक्षी दलों ने भी सेना के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया

जिला संवाददाता हरिओम।  डिंपल यादव बोलीं-सेना के साथ पूरा देश खड़ा है: विपक्षी दलों ने भी सेना के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया मैनपुरी बेवर राहुल यादव के आवास पर पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश हमेशा सेना का साथ देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार और विपक्षी दलों ने भी सेना के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यालयों में गोबर पेंट के इस्तेमाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री आवास से शुरू होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पहले मुख्यमंत्री के कार्यालय और उनके बैठने की जगह पर गोबर पेंट से लीपापोती की जाए। फिर अन्य कार्यालयों की बारी आए। इस मौके पर राहुल यादव  रामदास फौजी मनोज यादव राजेश पेंटर हरिश्चंद्र प्रधान पवन यादव सुमित यादव जयश यादव पीहू यादव आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!