
शादी समारोह से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बिलारी। सहसपुर गांव में मैरिज हॉल के सामने से बाइक चोरी के मामले
में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फतेहपुर नत्था गांव
निवासी अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि
बुधवार की रात वह सहसपुर स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल
होने आया था। मैरिज हॉल के गेट पर अपनी बाइक खड़ी कर खाना खाने
चला गया। वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद







