A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें.

IMG 20250509 WA0046

सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें… भारत हर हाल में विजयी रहेगा

लखनऊ।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूरी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर यकीन न करें।

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था… प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है… हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है… आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं… सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी विजयी रहेगा।

  मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ के महाराणा प्रताप चौक, हुसैनगंज चौराहा के पास महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!