A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया ने किया निरीक्षण

नीमकाथाना, सिरोही, कांवट व खण्डेला अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा

1746850479683

1746850482207 1

 

सीकर. प्रतिदिन रंग बदल रहे मौसम को देखते हुए लू तापघात व मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में किए गए इंतजामों का चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है। संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया ने  अस्पताल नीमकाथाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरोही, खण्डेला ब्लॉक के कांवट, उप जिला अस्पताल खण्डेला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संस्थानों में ओपीडी, टीकाकरण, प्रसव, लेब, वार्ड, आपातकालीन किट, ओआरएस की उपलब्धता, दवा वितरण केन्द्र, दवाइयों की उपलब्धता व स्टॉक का जायजा लिया। साथ ही अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई, जांच उपरणों की क्रियाशीलता, स्टॉफ की उपस्थिति, बेड की उपलब्धता, पीने के पानी, कूलर, पंखे आदि के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने तथा संस्थान पर रहने के निर्देश दिए। उनके साथ एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी, बीसीएमओ नीमकाथाना डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. संजय शर्मा रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!