?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

आरसीएचओ डॉ. विशाल ने किया बाजौर व रैवासा पीएचसी का निरीक्षण

गर्भवती महिलाओं को दी गई सेवाओं का लिया जायजा

1746851008270 1746851011116

 

सीकर. चिकित्सा विभाग के जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने शुक्रवार को पीएचसी बाजौर और रैवासा का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को दी गई सेवाओं का जायजा लिया। आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने सैक्टर के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों की आशा एवं एएनएम की गर्भवती महिलाओं के साथ उपस्थित, पीसीटीएस सॉफ्टवेयर से ड्यू सर्विसेज फॉर एएनएम का नियमित विश्लेषण, गर्भवती महिलाओं की सभी एएनसी जांचे समय पर करवाने, हाई रिस्क की जल्द पहचान करने, संस्थागत प्रसव, यूविन पोर्टल पर टीकाकरण सेशंस बनाने और टीकाकरण के सभी लाभार्थियों को जोड़ने, पीसीटीएस पोर्टल पर टीकाकरण शत प्रतिशत दर्ज करने, मीजल्स रूबेला उन्मूलन, हैड काउंट सर्वे के अनुसार प्री रजिस्ट्रेशन करने, आपात परिस्थितियों की तैयारी, लू तापघात से रोगियों को बचाव की तैयारी, साफ सफाई, दवाओं और जांचों की समग्र उपलब्धता, वार्डों, लैबर रूम की व्यवस्थाओं, टीकाकरण, कोल्ड चैन प्वाइंट वैक्सीन संधारण, आरसीएच कार्यक्रम सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान पिपराली बीसीएमओ डॉ. अजीत शर्मा व वैक्सीन डिपो प्रभारी नर्सिंग आफिसर रणजीत सिंह मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!