
ब्यूरो चीफ
वंदे भारत टीवी न्यूज़ शिवपूजन गोंड
*राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का सम्मान समारोहः सैकड़ों पत्रकारों को वितरित किए गए आईडी कार्ड, मीडिया को बताया समाज का अहम।
रोहनिया/–राजातालाब स्थित सिंचाई विभाग मैदान पर रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का आईडी कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लाक प्रतिनिधि महेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की मजबूती में सभी का हित निहित है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज की कल्पना पत्रकारों के बिना संभव नहीं है।उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया समाज का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। मीडिया के माध्यम से समाज को दैनिक घटनाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलती है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री धीरज पांडे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्रवंशी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पिंडरा तहसील अध्यक्ष अनूप कुमार वर्मा बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष राहुल कौल सदर तहसील अध्यक्ष आकाश कौल,सदर तहसील उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र नन्दन, सौरभ सिंह, राहुल सिंह, कमलेश गुप्ता जिला अध्यक्ष संजय कनौजिया जिला अध्यक्ष चंदौली छात्रधारी मिश्रा जिला प्रवक्ता विनय उपाध्याय जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीतू चौबे जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुचिता सिंह आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सपना भारती जिला उपाध्यक्ष, हरिश्चंद पटेल, सुधीर यादव नीरज उपाध्याय आकाश पटेल शिवपूजन गोंड राहुल पांडे महेंद्र कुमार रोहित मिश्रा, विधिक सलाहकार राजकुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







