
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन,इंडिया वाराणसी इकाई की मीटिंग सकुशल संपन्न।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण,भारत (नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन, इंडिया) वाराणसी इकाई की मीटिंग वाराणसी के मड़ौली स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती स्वेता मिश्रा जी के यहाँ सकुशल संपन्न हुआ।मीटिंग में राष्ट्रीय मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण,भारत के द्वारा भारत के विभिन्न प्रदेशों में जबरदस्त कार्य करते हुए भ्रष्टाचार को कम करना,न्याय दिलाना,महिला शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना आदि कार्यों में विगत वर्षों से कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा जी के आदेशानुसार एवम निर्देशानुसार विभिन्न अधिकारियों को उनके नेक एवम अच्छे कार्यों को देखते हुए सम्मानित करने का कार्यक्रम पुनः मीटिंग में सुनिश्चित हुआ है।
इस दौरान मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती स्वेता मिश्रा, मण्डल महासचिव श्री ब्रजेन्द्र नन्दन,जिला महासचिव विनय वर्मा, जिला महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती सिमरन एवम अन्य।