
अयोध्या


प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती। मौका मिलते ही अपना स्थान हासिल कर लेती हैं । ऐसी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर दिया जाना चाहिए।क्योकि प्रतिभाओं के बल पर ही देश राष्ट्र का नाम रोशन होता है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक विधानसभा गोसाईगंज अभय सिंह ने कॉलेज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का जलवा बिखेरा। खंड शिक्षा क्षेत्र तारुन थाना हैदरगंज के थरिया कला स्थित बिसुन बाबा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान विदाई समारोह की अध्यक्षता सभाजीत सिंह का संचालन पंकज निषाद ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके शुरू किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ,उषा पांडे, मदन गौड़, सचिन पटेल, शुभम यादव, दीपक कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने अतिथियों का फूल मालाओं के साथ बैच लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पल्लवी वर्मा ,सपना यादव, आदित्य साहू, रितु यादव ,विशाल गुप्ता ,सपना वर्मा, सोनम ,गौरव कनौजिया ,आदि छात्र छात्रा ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चौरे बाजार हैदरगंज मार्ग से विष्णु बाबा तक डेढ़ किलोमीटर तक पीच मार्ग बनवाने के साथ विद्यालय में भवन भी बनवाने की घोषणा की । समारोह मे ग्राम प्रधान संतराम, रामदेव सिंह , झिनकू निषाद ,संजय, रागिनी आदि सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।








