
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी अनुसार भारत सरकार ने आज बुधवार 14 मई को तुर्किये के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड तथा चीन के सरकारी मीडिया चैनल ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ एक्स एकाउंट को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। जानकारी के अनुसार इन सभी चैनलों पर भारतीय सेना की गलत खबरें फैलाने का आरोप है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के शोपिया जिले के केलर में बुधवार को भारी तादाद में हथियारों बरामद किए गए हैं।