A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

पिकअप खाई में गिरी, एक बच्ची की मौत, 15 घायल

20250515 094945

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार गौरेला पेन्ड्रारोड कें सिंगल टोला के एक परिवार के सदस्य अमरकंटक नर्मदा में छह माह की एक छोटी बच्ची का मुंडन संस्कार करवाकर वापस घर लौट रहे थे। पिकअप में लगभग बीस लोग सवार थे। अमरकंटक से वापस लौटते समय रास्ते में सिद्धबाबा मंदिर के पास पिकअप वाहन पर चालक का नियंत्रण छूटने से अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। प्राप्त जानकारी अनुसार वाहन खाई में गिरने के बाद तीन से चार बार पलटी खाई। इस हादसे में छह महिने की बच्ची जिसका नाम तान्या था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बारह से पंद्रह लोग घायल हो गए। हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने हादसे के बाद 112 , 108 एंबुलेंस को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद मेडिकल और पुलिस दल मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार कुछ गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात बिलासपुर रेफर किया जा गया। यह दुरघटना बुधवार की है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!