A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

ऑपरेशन सिंदूर ” 59सदसयों का डेलिगेशन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने कल शनिवार 17 मई को 59 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। डेलिगेशन में 51नेता और 8राजदूत हैं। एनडीए दल के 31 और 20 अन्य दलों के साथ कांग्रेस के भी 03नेता डेलिगेशन में शामिल किए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार ये डेलिगेशन विश्व भर के बड़े देशों विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों का दौरा करेगा। यह।डेलिगेशन ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रूख सबके सामने रखेगा प्राप्त जानकारी अनुसार डेलिगेशन को सात ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में एक सांसद को प्रमुख लीडर बनाया गया है। प्रत्येक ग्रुप 8से 9 सदस्य हैं। जिनमे 6-7 सांसद सीनियर पूर्व मंत्री और राजदूत शामिल किए गए हैं। ग्रुप 1 की कमान भाजपा के सांसद बैजयंत पांडा , ग्रुप 2 की कमान भाजपा के रविशंकर प्रसाद ग्रुप 3 की कमान जेडीयू के संजय कुमार झा ग्रुप 4 की कमान शिशसेना के श्रीकांत शिंदे ग्रुप 5 की कमान कांग्रेस के शशि थरूर ग्रुप 6 की कमान डीएमके सांसद कनिमोझी ग्रुप 7 की कमान एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले को दिया गया है। जानकारी अनुसार सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सभी प्रमुख देशों से संपर्क करेंगे जो कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!