A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

टीचर के थप्पड़ मारने से नर्सरी के साढ़े 3 साल के बच्चे की मौ-त हो गई।

प्रयागराज में टीचर के थप्पड़ मारने से नर्सरी के साढ़े 3 साल के बच्चे की मौ-त हो गई। उसी स्कूल में सेकेंड क्लास में पढ़ने वाले छात्र के भाई ने बताया- मेरा भाई रो रहा था। दो टीचर उसे मेरे क्लास में लेकर आईं और बेंच पर बैठा दिया। भाई ने रोना बंद नहीं किया तो एक टीचर ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

इससे भाई का सिर बेंच से टकरा गया। वह जमीन पर गिर गया। उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। भाई ने टीचर से पानी मांगा, लेकिन किसी ने पानी नहीं दिया। करीब 10 मिनट तक वह पानी मांगता रहा, फिर एकदम से शांत हो गया।

एक टीचर ने भाई को हिलाया-डुलाया। जब वह कुछ नहीं बोला, तो टीचर भागकर बाहर गईं। मेरे घरवालों को फोन कर बुलाया। तुरंत मम्मी-पापा दीन दयाल जूनियर हाई स्कूल पहुंचे और भाई को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर 2 महिला टीचर पर केस दर्ज किया गया है। घटना नैनी कोतवाली क्षेत्र की है।
#sad😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!