A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शाहगंज को मिली पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर

अब नहीं जाना पड़ेगा दूर शहर, स्कैनोवा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

शाहगंज (जौनपुर)। चार जनपदों की सीमा पर स्थित शाहगंज नगर अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। यहां अब मरीजों को अत्याधुनिक रेडियोलॉजी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। रविवार शाम नगर के आज़मगढ़ रोड स्थित स्कैनोवा डायग्नोस्टिक एंड ऑर्थो केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन आईएसए (से.नि.) एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, “महिलाएं सदैव से शक्ति की प्रतीक रही हैं। यदि उन्हें अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं रहतीं। रेडियोलॉजिस्ट जैसी विशेषता वाली सेवाएं क्षेत्र में मिलना गर्व की बात है। शाहगंज को पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट मिलने से यह क्षेत्र और भी मजबूत होगा।”

डॉ. नायला अशहद आज़मी को शाहगंज की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। मुम्बई से एमबीबीएस और महाराष्ट्र के जीएमसी मिराज से एमडी (रेडियोलॉजी) की डिग्री हासिल करने वाली डॉ. नायला, शताब्दी हॉस्पिटल मुंबई में सीनियर रेजिडेंट और एनएमएमसी हॉस्पिटल नवी मुंबई में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब वह स्कैनोवा के माध्यम से शाहगंज व आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।

डॉ. नायला ने बताया, “यहां थ्रीडी, फोरडी अल्ट्रासाउंड सहित सभी आधुनिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर महिला मरीजों को रियायती दरों पर सेवाएं दी जाएंगी।”

स्कैनोवा डायग्नोस्टिक एंड ऑर्थो केयर के संचालक एवं ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. अबु फैसल ने कहा, “अब मरीजों को जांच या इलाज के लिए दूर दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। एक ही स्थान पर रेडियोलॉजी और ऑर्थो से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”

उद्घाटन समारोह में बीएसए आज़मगढ़ राजीव पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी पवई संतोष कुमार सिंह, डॉ. शौकत (हबीब हॉस्पिटल), डॉ. अब्दुल्ला, डॉ. आरिफ नदीम मंसूरी, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. वरुण सिंह, मौलाना राफे, राहिल अब्दुल्ला, डॉ. फैज, परवेज आलम भुट्टो समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाइट:
डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह, (से.नि.) आईएसए, कार्यकारिणी अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा बोर्ड
“शाहगंज को महिला रेडियोलॉजिस्ट मिलने से क्षेत्र में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।”

डॉ. नायला अशहद आज़मी, रेडियोलॉजिस्ट
“महिलाओं को आधुनिक जांच की सभी सुविधाएं सुलभ होंगी। जरूरतमंदों को रियायती सेवाएं दी जाएंगी।”

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!