A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तहसील क्षेत्र के बनियानी में बीते अरसे से एक तबके के लोगों द्वारा अवैध रूप से आबादी की जमीन पर कब्जा किया गया था

IMG 20250519 WA0020 1IMG 20250520 134414

 

रिपोर्टर विनोद कुमार

सिधौली सीतापर कमलापुर

 

सिधौली (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के बनियानी में बीते अरसे से एक तबके के लोगों द्वारा अवैध रूप से आबादी की जमीन पर कब्जा किया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों व विहिप नेताओं द्वारा मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मियों द्वारा पुलिस बल के साथ कब्जे को हटवाने की कार्रवाई की गई है। विहिप नेता शिवम मिश्रा व राममोहन शुक्ला का कहना है गांव में उत्तर पूर्व कोने पर आबादी की जमीन गाटा संख्या 509 पर बैरिकेटिंग लगाकर अंबेडकर प्रतिमा रखकर एक पक्ष के लोगों द्वारा लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगाई गई थी। जिसकी शिकायत की गई थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राखी वर्मा द्वारा गठित टीम नायब तहसीलदार आलोक कुमार, इंस्पेक्टर बलवंत शाही सहित तमाम पुलिस द्वारा गांव पहुंचकर मौके पर मिले कब्जे को हटवाकर ग्रामीणों से आपसी सहमति से ही काम करने के लिए कहा गया है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!