दिनांक-23.05.2025
थाना सेरवहीं पुलिस द्वारा 45 पाउच अवैध बन्टी बबली देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनपद
कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.05.2025 को थाना सेवरहीं पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ऋषि वर्मा पुत्र वैजनाथ वर्मा निवासी वार्ड नं0-13 स्वर्णनगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को 45 पाउच अवैध बन्टी बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 145/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 145/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सेरवहीं जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
ऋषि वर्मा पुत्र वैजनाथ वर्मा निवासी वार्ड नं0-13 स्वर्णनगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
बरामदगी विवरणः-
1-45 पाउच बन्टी बबली टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1-थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय थाना सेवरहीं जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अनिल शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा थाना सेवरहीं जनपद कुशीनगर
3-का0 प्रदीप सिंह थाना सेवरहीं जनपद कुशीनगर
4-का0 विश्वनाथ राय थाना सेवरहीं जनपद कुशीनगर




