A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क पार कर रही महिला को कैंटर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

सड़क पार कर रही महिला को कैंटर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

मक्खनपुर (फिरोजाबाद): थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की जान चली गई। गढ़ी तिवारी निवासी किशन देवी पत्नी स्वर्गीय राम भरोसे, जो खाना बसई मोहम्मदपुर से अपने मायके ग्राम अंगदपुर जा रही थीं, रास्ते में कैंटर वाहन की चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशन देवी जैसे ही सड़क पार कर रही थीं, तभी आगरा से शिकोहाबाद की ओर जा रहे कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशन देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर लगाया जाम
सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!