A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

ऑपरेशन सिंदुर के सफलता पर नारी शक्ति ने तिरंगा यात्रा निकाल कर किया वीर सैनिकों को नमन मंडलेश्वर से महेश्वर तक 8 किमी पदयात्रा, जिला अध्यक्ष नंदा ब्राम्ने ने दिखाई हरी झंडी

(खरगोन) ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर
मंडलेश्वर। देशभक्ति की भावना और नारी शक्ति की बुलंदी को दर्शाते हुए मंडलेश्वर से महेश्वर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राम्ने ने हरी झंडी दिखाकर की।

करीब 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर सैनिकों के शौर्य व बलिदान को नमन किया। देशभक्ति के नारों से गूंजते इस आयोजन का समापन मां अहिल्या की पवित्र नगरी महेश्वर में हुआ।

इस यात्रा का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था। आयोजन को लेकर पूरे मार्ग में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!