A2Z सभी खबर सभी जिले की

हत्या के आरोपी को संश्रय देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना नगला सिंघी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

हत्या के आरोपी को संश्रय देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी
थाना नगला सिंघी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पनाह देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2025 से जुड़ा है, जिसमें आरोपी देवेन्द्र पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम टीकरी, हत्या के मामले में नामजद है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेन्द्र को अरविन्द कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर में शरण दे रखी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना नगला सिंघी की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम अतापुर, थाना नसीरपुर से अरविन्द कुमार पुत्र राधेलाल को गिरफ्तार कर लिया।

अरविन्द कुमार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 253क (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: अरविन्द कुमार

पिता का नाम: राधेलाल

निवासी: अतापुर, थाना नसीरपुर, जनपद फिरोजाबाद

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार

उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार

कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह (934)

कांस्टेबल राकेश कुमार (529)

चार्ज कांस्टेबल बलवीर सिंह

फिरोजाबाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम की एक और कड़ी बताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!