A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तालाब में नहाने गए दो युवक पानी में डूबे , तलाश जारी*

1748391324012495 0रामपुरा थाना अंतर्गत दो अलग-अलग गांव की आपस में रिश्तेदार दो बालकों की तालाब में नहाते समय पानी में डूब कर मृत्यु हो जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त विवरण के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम जमरेही सानी में तालाब नहाने गए दो युवकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जब तेज गर्मी के चलते तीन युवक गांव के ही एक तालाब में नहाने गए थे।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जमरेही सानी निवासी मंजेश कुशवाहा का 13 वर्षीय भांजा अंकित कुशवाहा पुत्र वीर सिंह निवासी रुदावली थाना रामपुरा अपनी ननिहाल घूमने आया था, उसके साथ मंजेश का 20 वर्षीय साला राहुल कुशवाहा पुत्र रामकुमार निवासी छौना मानपुरा भी आया हुआ था। दोपहर के समय गर्मी अधिक होने के कारण अंकित, राहुल और गांव के ही एक अन्य युवक मयंक के साथ नहाने के लिए तालाब चले गए।
तालाब में नहाते समय अंकित और राहुल गहराई में चले गए और पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख मयंक घबरा गया और मदद के लिए तुरंत गांव भागा। गांव में लोगों को सूचना देने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खुद ही दोनों की तलाश में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर गोहन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलवाया और तलाशी अभियान शुरू कराया। देर शाम तक चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक डूबे दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!