A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर : टेरी पीजी कॉलेज में हुआ विभिन्न खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

IMG 20250602 WA0007 1

गाजीपुर। नगर स्थित टेरी पीजी कॉलेज के सभागार में सोमवार को स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के निर्देशों और भारत सरकार के खेलो इंडिया के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों व टीमों ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय सहित खेलकूद प्रभारी अशोक सिंह, सहायक निदेशक डॉ. अजीत गौतम, कोऑर्डिनेटर कौस्तुभ सिंह आदि ने राष्ट्रगान के साथ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। खेलकूद युवाओं के शारीरिक विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं बौद्धिक विकास का माध्यम बनाता है। गाजीपुर ने खेलों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इसे चैंपियन जिला बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटल है। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और होनहार खिलाड़ियों के उपलब्धियों की सराहना की। बताया कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं रोजगार में वेटेज प्रदान किया जा रहा है। प्रबंधक अजीत सिंह छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। इस मौके पर डॉ. फाती सफात, डॉ. आरिफ सुल्तान, कमला प्रसाद गुप्त, सुप्रिया सिंह, अमितेश सिंह आदि रहे। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले शैक्षिक सत्र में और बृहद खेल आयोजन का वादा किया। संयोजन डॉ. दुर्गेश सिंह व संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया।

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!