A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

बसंतराय में राजद का विस्तार

गिरधारी बने प्रखंड महासचिव

तीसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने मो एहतेशामुल हक।

झारखंड , गोड्डा।

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रिसेंट नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में

IMG 20250604 WA0003
राजद के नवनिर्वाचित सदस्य एंव कार्यकर्ता

राजद प्रखंड अध्यक्ष के चयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक की निगरानी में आयोजित बैठक में बसंतराय प्रखंड‌ के कुल चौदह पंचायतों के राजद पंचायत अध्यक्ष समेत सक्रिय राजद कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से मो एहतेशामुल हक को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। साथ ही गिरधारी यादव को प्रखंड महासचिव और शम्भू मांझी को प्रखंड सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में अंजर अहमद एवं सहायक पर्यवेक्षक के रूप में दिनेश यादव उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मो एहतेशामुल हक ने कहा कि पार्टी के नितियों और सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्रीय विकास की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उपस्थित सभी राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर बसंतराय प्रखंड‌ क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाना है और यह संगठन की मजबूती का मिशाल दे। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मो आलमगीर, पंचायत अध्यक्ष मो हसनैन परवेज, शम्भू रविदास, महिर आलम, मो हफीज, मो इरसाद आलम, सुरेन्द्र यादव, मो समीम, मुकेश यादव, मो सगीर उद्दीन, मो मुर्शीद, भिखन यादव, शमशुल हक, मो फारुक आजम, जय हिन्द मंडल, मो आजम, मो सहादत हुसैन, मो सलीम, मो बसीर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!