A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

जनता से मिल कर मंत्री ने जाना हाल

समस्याओं को सुना

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने पैतृक आवास खिरौंदी में सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

झारखंड, गोड्डा।

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा जि

IMG 20250604 WA0007
लोगों की समस्या सुनती मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

IMG 20250604 WA0006ले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत खिरौंदी स्थित अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान महागामा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने मंत्री से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें मंत्री ने गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

दीपिका पांडे सिंह ने कहा, जनता की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं। सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ हर मुद्दे पर काम कर रही है। अलग-अलग क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने योजनाओं में आ रही दिक्कतों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। मंत्री ने मौके पर ही कई अधिकारियों से फोन पर बात की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना है और इसके लिए लोगों से सीधा संवाद बेहद ज़रूरी है।

मुलाक़ात के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री के इस संवाद कार्यक्रम से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!