
जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि के मार्ग दर्शन में थाना चांपा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना चांपा क्षेत्र के घोघरनाला तीसरा पारा चांपा निवासी संदीप केवट द्वारा अपने घर के सामने हाथ भट्टी से बना अवैध कच्ची महुआ शराब को ग्राहकों को बिक्री करने रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से कुल अलग अलग जरीकेन में भारी 38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3800/₹ को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.06.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. बी एस लकड़ा,प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, मप्रआर. पुष्पलता साहू, आर. डिकेश्वर साहू, सुमंत कंवर,माखन साहू, शंकर सिंह राजपूत, एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।










