A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं जिसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है. एसडीएम रोहट
रोहट: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहत आज गुरुवार को को जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के निंबली टोल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एस डी एम रोहट पुरन कुमार, लोक निर्माण विभाग की परियोजना निदेशक अंजू चौधरी, अधिशासी अभियन्ता राहुल पवार, सलोनी पारीख खुम्बा राम की उपस्थित में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में 250 पौधें जिनमें गुलमोहर,शीशम, गुंदोज,अर्जुन, नीम के वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम रोहट पुरन कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, सुरक्षित, खुशहाल एवं हरित भविष्य दे सकें। इस मौके पर राहुल पवार ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करेगा। रोहट पुलिस थाना एसएचओ पाना चौधरी ने कहा कि धरती को हरा भरा बनाना सबके लिए महत्त्वपूर्ण पहल है इसमें सबको अपनी भूमिका निभानी चाहिए जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी। सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने आम जन को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित और हरा-भरा रह सके। इस मौके पर टोल अधिकारी उपस्थित रहे उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम निंबली दिनांक 05/06/2025IMG 20250605 WA0219 IMG 20250605 WA0221 IMG 20250605 WA0195 IMG 20250605 WA0192 IMG 20250605 WA0190

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!