उत्तर प्रदेशबस्ती

ईओ शिव प्रताप सिंह की मिली भगत से नगर पंचायत कप्तानगंज में प्रतिदिन हो रहा अवैध कब्जा सूत्र

 

अजीत मिश्रा (खोजी)

– ईओ शिव प्रताप सिंह की मिली भगत से नगर पंचायत कप्तानगंज में प्रतिदिन हो रहा अवैध कब्जा सूत्र

– ईओ शिव प्रताप सिंह की मिलीभगत से नगर पंचायत कप्तानगंज में कार्यरत कुछ सफाई कर्मी कागज में कर रहे डियूटी – सूत्र

– ईओ शिव प्रताप सिंह मनचाहा करते हैं डियूटी ,मनचाहा ड्यूटी से अधिकांश कार्य रहता है अधूरा

कप्तानगंज (बस्ती )– नगर पंचायत कप्तानगंज में तैनात ईओ शिव प्रताप सिंह के मनमानी ड्यूटी से अधिकांश कार्य अधूरा पड़ा रहता है । ईओ का जब मन करता है तब नगर पंचायत कप्तानगंज कार्यालय में आते हैं नही तो ईओ शिव प्रताप सिंह कहां ड्यूटी करते हैं किसी को पता नहीं है । सूत्र की माने तो ईओ कप्तानगंज जादू की तरह ड्यूटी करते हैं कब नगर पंचायत कप्तानगंज आते हैं और कब चले जाते हैं किसी को पता नहीं है । सीधे तौर पर या कहा जा सकता है कि नगर पंचायत कप्तानगंज कार्यालय बाबूओं के सहारे खुलता है और बाबूओं द्वारा आधे अधूरे कार्यों को किया जाता है जिससे मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र कार्य कई महीनों में पूर्ण नही होता है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समुचित लाभार्थी परिवारों को नही मिल पा रहा है ।

     आपको बता दे कि ईओ शिव प्रताप सिंह की मनमानी / लापरवाही से जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक दुकान बंदी आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है । कुछ छोटे दुकानदार साप्ताहिक दुकान बंदी के दिन प्रशासन की कार्यवाही के डर से दुकान बंद रखते हैं और बड़े दुकानदार ईओ समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से मिली भगत करके साप्ताहिक दुकान बन्दी के दिन दुकान खोल कर ग्राहकों से मनचाहा मूल्य पर सामानों की बिक्री करते हैं । छोटे दुकानदारों से ईओ सौतेला व्यवहार करते हैं जिससे दुकानदारों में रोष है ।छोटी दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत कप्तानगंज में साप्ताहिक दुकान बन्दी आदेश का पालन निष्पक्ष रूप से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किया जाए या तो पूरी तरीके से साप्ताहिक दुकान बंदी आदेश को निरस्त किया जाए ताकि छोटे दुकानदार भी प्रतिदिन की भांति दुकान का संचालन कर सके ।

      सूत्र से यह भी पता चला है कि नगर पंचायत कप्तानगंज ईओ को सुविधा शुल्क देकर अवैध अतिक्रमण का कार्य नगर पंचायत में किया जा रहा है एवं अवैध अतिक्रमण हटवाने के बजाए रोकने के नाम पर मनचाहा सुविधा शुल्क लिया जा रहा है । यदि ऐसे ही ईओ की उदासीनता / लापरवाही चलती रही तो नगर पंचायत कप्तानगंज का विकास होने के बजाए विनाश होगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!