पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने थानाक्षेत्र बांसी में निर्माणाधीन पुलिस पिंक बूथ का निरीक्षण किया
अजीत मिश्रा (खोजी)
।।सिद्धार्थनगर।।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र बांसी में निर्माणाधीन पुलिस पिंक बूथ का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
आज दिनांक 15.06.2025 को डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र बांसी में निर्माणाधीन पुलिस पिंक बूथ का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, और समयबद्धता का जायजा लिया । इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि पुलिस पिंक बूथ का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हो, जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता, और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, और संचार उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए । उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर करने के लिए कहा । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बांसी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।















